नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट एथलीटों में से एक माना जाता है। उन्होंने खुद कई बार यह कहा है कि शाकाहारी बनने के बाद उनकी सेहत में जबरदस्त सुधार हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें कुछ खाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि वह क्या खा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वह मांसाहारी भोजन का सेवन कर रहे हैं।
2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली को फिटनेस से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था कि रीढ़ की हड्डी और पेट से संबंधित दिक्कतों के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने मांसाहारी भोजन त्याग दिया था। कोहली का कहना है कि शाकाहारी आहार अपनाने के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। वह सोशल मीडिया पर भी शाकाहारी खाने की तस्वीरें साझा करते रहे हैं।
Virat Kohli must be eating chicken or meat. That cannot be a vegetarian meal at all.
That mf lied to Swami Premanand ji.?? pic.twitter.com/J0ZJtR2Ahu
— ???????? ? (@ImHydro45) February 19, 2025
अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो यहां तक लिख दिया कि विराट को इस कारण जेल में होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने खुद देखा कि विराट बीफ का सेवन कर रहे थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विराट कोहली ‘ब्लू ट्राइब’ कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर हैं। यह कंपनी पौधों से बने मांसाहारी विकल्प (प्लांट-बेस्ड मीट) तैयार करती है। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस कंपनी में निवेश भी किया है। इस कारण भी लोग उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Read Also: भारत के प्रिंस ने बिखेरा जलवा, बांग्लादेशी गेंदबाजों को दिखाई औकात, जड़ा शतक