Virat Kohli: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के अगले दिन यानी मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। उनके साथ में पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं।
तीसरी बार वृंदावन पहुंचे हैं कोहली
विराट कोहली का वृंदावन में यह तीसरा दौरा था। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। दोनों बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। 4 महीने पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 30 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की थी। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति का आशीर्वाद मांगा था।
भावुक पोस्ट लिखा
कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपने टेस्ट करियर को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें बैगी ब्लू (टेस्ट कैप) पहने हुए 14 साल हो चुके हैं और इस लंबे सफर में उन्हें कई सबक मिले। उन्होंने आगे लिखा कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतर खिलाड़ी बनाया, बल्कि इंसान के रूप में भी गढ़ा।
इस खेल ने मुझे भरपूर दिया
उन्होंने यह भी साझा किया कि टेस्ट मैचों में खेलना एक गहरा अनुभव होता है—जहां लंबे दिन, शांत मेहनत और ऐसे छोटे-छोटे पल होते हैं जिन्हें शायद दुनिया नहीं देखती लेकिन वो आपके दिल में हमेशा रहते हैं। कोहली ने यह भी कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन उन्हें लगता है कि अब यही सही समय है। उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और इस खेल ने भी उन्हें भरपूर लौटाया।
फैंस को कहा शुक्रिया
पोस्ट के अंत में विराट ने अपने साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सालों तक उनका समर्थन किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर को गर्व के सा