Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • विराट कोहली खाएंगे छोले-भटूरे, टीम इंडिया का ब्रेकफास्ट मेन्यू आया सामने

विराट कोहली खाएंगे छोले-भटूरे, टीम इंडिया का ब्रेकफास्ट मेन्यू आया सामने

Team India Arrives Delhi: T20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट चुकी है। 6 बजे के करीब खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से रोहित शर्मा की टीम आईटीसी मौर्या होटल पहुंची हैं। जहां पर खिलाड़ियों को नास्ते में छोले-भटूरे खाने को दिए जायेंगे। इसके साथ ब्रेकफास्ट में लस्सी भी सर्व किया जायेगा। मालूम हो […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2024 08:26:43 IST

Team India Arrives Delhi: T20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट चुकी है। 6 बजे के करीब खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से रोहित शर्मा की टीम आईटीसी मौर्या होटल पहुंची हैं। जहां पर खिलाड़ियों को नास्ते में छोले-भटूरे खाने को दिए जायेंगे। इसके साथ ब्रेकफास्ट में लस्सी भी सर्व किया जायेगा। मालूम हो कि विराट कोहली को छोले-भटूरे और लस्सी बेहद पसंद हैं। बाकी खिलाड़ियों को साथ में उनके पसंद का नास्ता भी दिया जायेगा।

फैंस की लगी भीड़

मालूम हो कि बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की वजह से टीम कई दिनों से वहीं पर फंसी हुई थी। लेकिन अब टीम की वतन वापसी हो चुकी है। अपने हीरो का वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सुबह 5 बजे से ही दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे।

अफ्रीका को हराकर जीता था फाइनल

बता दें कि भारत के दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 2007 का वर्ल्ड कप जीता था। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताबी जीत दर्ज की है। 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया था।

 

T20 Champion India: भारत लौटे वर्ल्ड चैंपियन, होटल में बना स्पेशल केक, Video