Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Watch: पंत ने बीच मैच में उड़ाई पतंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Watch: पंत ने बीच मैच में उड़ाई पतंग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 257 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जब मुंबई के लिए पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और ईशान किशन आए तब मैदान में एक अनोखी घटना घटी। दिल्ली की ओर से लिज़ाद विलियम्स पहले ओवर मे गेंदबाजी करने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 28, 2024 08:03:53 IST

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 257 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जब मुंबई के लिए पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और ईशान किशन आए तब मैदान में एक अनोखी घटना घटी। दिल्ली की ओर से लिज़ाद विलियम्स पहले ओवर मे गेंदबाजी करने आए। इसी ओवर में मैदान में कहीं से एक पतंग उड़ कर आ गई। जिससे मैदान में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी ऋषभ पंत ने पतंग को हवा में उड़ाने की कोशिश भी की।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस इस पर खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले रोहित शर्मा ने पतंग उठाकर ऋषभ पंत के हाथों में दी। वहीं पतंग को अंपायर को देने से पहले उसे उड़ाने भी लगे। एक फैन ने मजाक में वीडियो में कमेंट किया कि मैदान में यह हरकत करने के लिए पंत पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

दिल्ली ने बनाया IPL में अपना सबसे बड़ा स्कोर

दिल्ली ने अब IPL के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है। मुंबई के खिलाफ मैच में टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। ये DC द्वारा बनाया गया IPL में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ 231 रन बनाए थे।

यह भी पढ़े-

शानदार जीत के बाद पंजाब को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर