Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • WFI: खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, संजय सिंह का अध्यक्ष पद भी गया हाथ से

WFI: खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, संजय सिंह का अध्यक्ष पद भी गया हाथ से

नई दिल्लीः भारतीय खेल मंत्रालय ने रविवार यानी 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। बता दें कि इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को […]

WFI: खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया सस्पेंड, संजय सिंह का अध्यक्ष पद भी गया हाथ से
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2023 11:30:14 IST

नई दिल्लीः भारतीय खेल मंत्रालय ने रविवार यानी 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण मंत्रालय ने यह निर्णय लिया। बता दें कि इस साल पहलवानों के विरोध के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। हालांकि उनका कार्यकाल भी पूरा हो गया था। उसके बाद चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीतकर आए।

संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्म श्री वापस लौटा दिया था। उनके अलावा हरियाणा के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह ने पद्म श्री लौटाने का ऐलान कर दिया था।