Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • कौन है स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड, कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी? जानिए सबसे पहले किसने किया था प्रपोज

कौन है स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड, कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी? जानिए सबसे पहले किसने किया था प्रपोज

Smriti Mandhana: क्रिकेटर स्मृति मंधाना भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वो हाल ही में ICC रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। इसके चलते वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनके बारे में सर्च भी […]

Smriti Mandhana
inkhbar News
  • Last Updated: June 18, 2025 13:48:45 IST

Smriti Mandhana: क्रिकेटर स्मृति मंधाना भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वो हाल ही में ICC रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। इसके चलते वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनके बारे में सर्च भी कर रहे हैं। इस सर्च लिस्ट मेंउनके ब्वॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल का नाम भी शामिल है। वहीं, फैंस जानना चाहते हैं कि पलाश कौन हैं? पलाश क्या करते हैं? पलाश की नेट वर्थ कितनी है? पलाश मुच्छल की बहन क्या करती हैं? पलाश और स्मृति मंधाना की उम्र में कितना अंतर है। चलिए आपको इस अर्तिक्ल में पूरी जानकारी देते हैं।

दोनों की उम्र में दो साल का अंतर

28 वर्षीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को डेट कर रहे 30 वर्षीय पलाश मुच्छल एक भारतीय संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड गाने कंपोज किए हैं। दोनों की उम्र में दो साल का अंतर है। जबकि उनकी बड़ी बहन पलक मुच्छल बॉलीवुड सिंगर हैं, जिन्होंने सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन तक की फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। नेट वर्थ की बात करें तो पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)

फिल्म निर्देशक भी हैं पलाश मुच्छल

पलाश मुच्छल संगीत रचना के अलावा फिल्म निर्देशक भी हैं। 2024 में उनकी फिल्म काम चालू है ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसमें राजपाल यादव, जिया मानेक अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, फिल्म को जी5 पर भी अच्छे रिव्यू मिले थे।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

पलाश अक्सर स्मृति मंधाना के मैच देखने जाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, वे 2023 में बांग्लादेश भी पहुंचे थे, जहां भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेल रही थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलाश ने अपनी बहन के सामने मंधाना को प्रपोज किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों करीब 5 साल से साथ हैं और एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी बिताने के बारे में भी सोचते हैं।

खाना के बदले बच्चा! आदिवासी महिला से भूख मिटाने के बदले करवाया गया ऐसा काम, सुन फट जाएगा हर मां का कलेजा

‘राक्षस मेरी बेटी को खा गया’, चीख-चीख कर रोई मां, हरियाणवी मॉडल शीतल के घरवालों का Video…देखकर फट जाएगा कलेजा