Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • World Population Day 2022: विश्व जनसंख्या दिवस आज, जाने कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

World Population Day 2022: विश्व जनसंख्या दिवस आज, जाने कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

नई दिल्ली। दुनिया में वैसे तो हर एक दिन का अपना एक खास महत्व होता है, क्योंकि किसी न किसी दिन कोई खास दिवस, पर्व या कुछ और मनाया जाता है। इन दिनों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है और सभी इन दिनों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते भी है। ऐसे […]

world population day
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2022 11:33:27 IST

नई दिल्ली। दुनिया में वैसे तो हर एक दिन का अपना एक खास महत्व होता है, क्योंकि किसी न किसी दिन कोई खास दिवस, पर्व या कुछ और मनाया जाता है। इन दिनों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है और सभी इन दिनों को बड़ी ही धूमधाम से मनाते भी है। ऐसे ही 11 जुलाई यानी आज का दिन पूरी दुनिया के लिए खास जगह रखता है, क्योंकि आज के दिन हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। आज के दिन का अपना अलग ही महत्व और इतिहास है। हर वर्ष इस दिन के लिए एक खास थीम भी रखा जाता है और इसी को ध्यान में रखकर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में आप सभी लिए ये जानना भी जरूरी है कि इस साल की थीम क्या रखी गई है? और इसी के साथ इस खास दिन का इतिहास क्या है?

इस साल का थीम है कुछ खास

बता दें कि साल 2022 की थीम हर वर्ष की भांती इस साल भी कुछ खास रखी गई है। अगर बात साल 2022 की थीम की करें, तो इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर अग्रसर-अवसरों का दोहन और सभी के लिए एक समान अधिकार और उचित विकल्प सुनिश्चित करना’ है। इस वर्ष 2022 की थीम का मतलब है कि दुनिया की आबादी 8 अरब तक चली गई है, लेकिन इनमें से सभी लोगों के पास एक समान अवसर और अधिकार नहीं हैं।

कब और क्यों हुई थी इसकी शुरुआत

विश्व जनसंख्या दिवस स्थापना 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा की गई थी। उस समय विश्वभर की आबादी 5 अरब तक पहुंची थी, इस बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से चिंता प्रकट की गई और तब बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने और परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाने का फैसला किया गया था। उसी समय से हर साल जुलाई के 11 तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बता दें कि वर्तमान समय में पूरे विश्व की जनसंख्या लगभग 8 अरब के आस-पास है।