Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023 Auction: वर्ल्ड के तीन बेस्ट ऑलराउंडर चेन्नई में हुए शामिल, प्लेइंग-11 में शामिल होंगे मैच विनर खिलाड़ी

IPL 2023 Auction: वर्ल्ड के तीन बेस्ट ऑलराउंडर चेन्नई में हुए शामिल, प्लेइंग-11 में शामिल होंगे मैच विनर खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई है। इस बार आईपीएल में सबसे मजबूत टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स लग रही है। इस टीम में वर्ल्ड के तीन बेस्ट ऑलराउंर को शामिल किया गया है। अब इस साल आईपीएल में ऐसा देखने को […]

CSK
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2022 14:04:40 IST

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई है। इस बार आईपीएल में सबसे मजबूत टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स लग रही है। इस टीम में वर्ल्ड के तीन बेस्ट ऑलराउंर को शामिल किया गया है। अब इस साल आईपीएल में ऐसा देखने को मिलेगा कि वर्ल्ड की तीन बेस्ट ऑलराउंडर एक साथ एक टीम में ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये 3 ऑलराउंडर चेन्नई में हुए शामिल

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स में दुनिया के तीन सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर शामिल हो गए हैं। इस बार इस टीम के साथ इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स जुड़े हैं, इनके अलावा टीम में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और मोईन अली (Moeen Ali) शामिल हैं। ऐसे में आईपीएल 2023 में सीएसके फैंस को एक साथ 3 ऑलराउंडर खेलते हुए दिखाई देंगे। इन खिलाड़ियों की वजह से टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है।

धोनी बनाएंगे सीएसके का अगला कप्तान

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 की स्टार्टिंग में सीएसके का कप्तान ऑलाउंडर रवींद्र जडेजा को बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम कुछ कास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद सीजन के बीच में फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके के कप्तानी जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। अब इस बार सीएसके के खेमे में बेन स्टोक्स आ गए हैं, ऐसे में ये कहा जा रहा है इस बार धोनी सीएसके की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। लेकिन सीईओ विश्वनाथ का कहना है कि स्टोक्स को कप्तान बनाने का फैसला धोनी समय के साथ ही लेंगे। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स 16.25 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए हैं।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा