Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने 109 रनों पर ढ़ेर हुई मुंबई इंडियंस की टीम

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने 109 रनों पर ढ़ेर हुई मुंबई इंडियंस की टीम

Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन चल रहा है। आपको बता दें, सीजन का 18वां लीग मैच मुंबई इंडियंस टीम और दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच खेला गया। यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन […]

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने 109 रनों पर ढ़ेर हुई मुंबई इंडियंस की टीम
inkhbar News
  • Last Updated: March 20, 2023 22:05:59 IST

Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 सीजन चल रहा है। आपको बता दें, सीजन का 18वां लीग मैच मुंबई इंडियंस टीम और दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच खेला गया। यह मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन देखा जिससे मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई।

 

दिल्ली कैपिटल्स ने की गेंदबाजी

 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई की टीम ने 6 के स्कोर पर यास्तिका भाटिया के रूप में पहली विकेट ली और फिर टीम ने 10 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। पहले 6 ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम 19 रन ही बना सकी, क्योंकि टीम ने चौथा झटका अमेलिया केर के हाथों 21 के स्कोर पर लिया।

 

इस महिला क्रिकेटर ने बनाए रन

बता देंम मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर ने टीम को इस संकट से निकालने के लिए तेज गति से रन बनाने का फैसला किया। इस जोड़ी के बीच पांचवें विकेट के लिए 29 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी हुई। बाद में पूजा 19 गेंदों पर 26 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं।

 

26 गेंदों पर 23 रन की पारी

मालूम हो कि कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 26 गेंदों पर 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। अंतिम ओवर में इस्सी वांग और अमनजोत कौर के बीच 27 गेंदों में 30 रन की साझेदारी की बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी. वांग ने जहां 23 रन की पारी खेली वहीं अमनजोत ने 19 रन बनाए। दिल्ली के लिए गेंदबाजी, मारिजेन केप और शिखा पांडे और जेस जोनासन ने 2-2 लिया, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट लिया।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश