Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Yashasvi Jaiswal ने अंग्रेजों की धरती पर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal ने अंग्रेजों की धरती पर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। इस पारी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का एक और शतक जड़ा। साथ ही कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले जहां तक पहले कभी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका। टेस्ट की […]

Yashasvi Jaiswal
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2025 20:30:02 IST

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। इस पारी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्ट करियर का एक और शतक जड़ा। साथ ही कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले जहां तक पहले कभी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका। टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने अपनी सूझबूझ और तकनीकी बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर बरपाया। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि इंग्लैंड दौरे पर उनकी अहम भूमिका भी बताई।

जायसवाल ने जजड़ा शतक

हेडिंग्ले की चुनौतीपूर्ण पिच पर इंग्लैंड के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड को देखते हुए उनके पक्ष में था। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से इस फैसले को गलत साबित कर दिया। केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे जायसवाल ने शुरुआत से ही समझदारी भरा खेल दिखाया। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की स्विंग गेंदबाजी का बखूबी सामना किया और अपनी तकनीक को साबित किया।

यशस्वी जायसवाल ने शतक तक पहुंचने के लिए 144 गेंदें लीं, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल का यह छठा मैच है, दिलचस्प है कि उन्होंने इस टीम के खिलाफ हर टेस्ट में 50+ रन बनाए हैं। इससे पहले वे इंग्लैंड के खिलाफ 2 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड में यह उनका पहला टेस्ट मैच था और इस मैच में वे शतक लगाने में सफल रहे।

इतिहास बनाने वाले भारतीय ओपनर

यशस्वी ने इस शतक के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे लीड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय ओपनर यह कारनामा नहीं कर सका था। यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का यह महज 20वां मैच है और वे अब तक 5 शतक लगा चुके हैं। इनमें से उन्होंने 3 शतक भारत से बाहर लगाए हैं। इसके अलावा वो इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

BCCI का हंटर! उम्र में धोखाधड़ी करने वालों की खैर नहीं, इस नियम से हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी

जन्मदिन के मौके पर दिव्यांग बच्चों ने किया कुछ ऐसा, राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों में आ गए आंसू…भावुक कर देने वाला Video आया सामने