Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • 1996 में गांगुली ने किया था जो काम, 29 साल बाद जायसवाल ने फिर से दोहराया वही इतिहास, अंदर की बात जान चौंक जाएंगे आप

1996 में गांगुली ने किया था जो काम, 29 साल बाद जायसवाल ने फिर से दोहराया वही इतिहास, अंदर की बात जान चौंक जाएंगे आप

Yashasvi Jaiswal: भारत और इग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से इंग्लैण्ड के लीड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन के मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। […]

Yashasvi Jaiswal (यशस्वी जायसवाल ने दोहराया इतिहास) image courtesy KKR
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2025 13:10:03 IST

Yashasvi Jaiswal: भारत और इग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से इंग्लैण्ड के लीड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन के मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, 20 जून 1996 को बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में सौरव गांगुली ने भी शतक लगाया था तो वहीं, कल 20 जून, 2025 को बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाया।

शून्य पर आउट हुए साईं सुदर्शन

लीड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 359 रन बनाए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर खेल रहे हैं। तो वहीं, उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत-गिल ने चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की है। केएल राहुल ने भी अच्छी पारी खेली, लेकिन अर्धशतक बनाने से चूक गए। भारतीय बल्लेबाजों में साईं सुदर्शन को छोड़कर सबने बेहतरीन बल्लेबाजी की। अपने पहले ही मैच में साईं सुदर्शन शून्य पर आउट हो गए।

पहले की महिला की हत्या फिर गली में ही दफनाया शव, 2 महीने बाद इस तरह खुला राज, पुलिस के भी उड़ गए होश

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करके इंग्लैण्ड ने कर दी गलती

आपको बतातें चलें कि लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि मेजबान इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 91 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। राहुल 42 के स्कोर पर जो रूट के हाथों कैच आउट हुए, यह उनके टेस्ट करियर का 209वां कैच था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

बने ये रिकॉर्ड

सबसे पहले यशस्वी जायसवाल चमके, जिन्होंने 101 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक रहा। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ 129 रन जोड़े। आपको बता दें कि जायसवाल इंग्लैंड की धरती पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं शुभमन गिल 127 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उनसे पहले विराट कोहली समेत 3 भारतीय कप्तान ऐसा कर चुके हैं।

भारतीय टीम टेस्ट दौरे के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई। टेस्ट दौरे के पहले दिन भारतीय टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 399 रन है, जो उसने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं, 2001 में भारतीय टीम ने पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 372 रन बनाए थे और अब उसने इंग्लैंड के खिलाफ 359 रन बनाए हैं।

भारत के बजाय ईरान में मेडिकल की पढ़ाई क्यों करते है भारतीय छात्र? सामने आई 4 वजहें, सुन फटी रह जाएंगी आंखें