Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में सर्दी का इतिहास बहुत पुराना, जानें सबसे ज्यादा ठंड कब पड़ी थी

दिल्ली में सर्दी का इतिहास बहुत पुराना, जानें सबसे ज्यादा ठंड कब पड़ी थी

नई दिल्ली : अब सर्दी का मौसम फिर से आने वाला है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड कब पड़ी और कब यहां पारा सबसे कम हुआ था । दिल्ली का पारा साल 2019 में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा गिरा था। जब 30 दिसंबर को 119 साल का […]

Winter season in Delhi-inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 4, 2024 23:29:53 IST

नई दिल्ली : अब सर्दी का मौसम फिर से आने वाला है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड कब पड़ी और कब यहां पारा सबसे कम हुआ था ।

दिल्ली का पारा

साल 2019 में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा गिरा था। जब 30 दिसंबर को 119 साल का रिकॉर्ड टूटा था और अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 1901 के बाद यह पहला मौका था जब दिल्ली के तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई थी।

कितने सेल्सियस तक गई थीं

कम विजिबिलिटी की वजह से देश की राजधानी में सबसे ठंडे दिन करीब 34 ट्रेनें सेल्सियस करनी पड़ीं। इसके अलावा कई फ्लाइट्स भी कैंसिल करनी पड़ीं।

दिल्ली में सर्दी का कारण

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने के कई कारण हैं। दरअसल दिल्ली उत्तर भारत में स्थित है और यह हिमालय पर्वत श्रृंखला के करीब है। हिमालय पर्वत श्रृंखला ठंडी हवाओं को रोकने का काम करती है और इन हवाओं का असर दिल्ली तक पहुंचता है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत से आने वाली शीतलहर दिल्ली में ठंड बढ़ा देती है। साथ ही, सर्दियों के दौरान दिल्ली में कोहरा आम बात है। कोहरा तापमान को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें :-