नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। आज सुबह से ही बीजापुर जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। वहीं खबर मिल रही है कि इस हमले में कुछ जवान भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी, एसटीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच कई घंटों से ये मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे जा चुके हैं। बता दें कि बीजापुर जिले के एडापल्ली इलाके में मुठभेड़ हो रही है। नेशनल पार्क के सैंड्रा एरिया के नजदीक लगातार फायरिंग हो रही है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी फरसेगढ़ में एक्टिव है। जवानों को मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी मिले है और मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर हो गए हैं, जबकि दो जवान भी बलिदान हो गए। बस्तर पुलिस ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। DIG कमलोचन कश्यप का कहना है कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह काफी बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।
Also Read…