Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की देव-यात्रा, दी गई अंतिम विदाई

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की देव-यात्रा, दी गई अंतिम विदाई

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह एक ऐसे संत थे जिनके करोड़ों अनुयायी हैं. जिनके भक्त हिंदुस्तान से लेकर सात समंदर पार तक हैं. दुनिया भर के 27 देशों में उनके विचार गूंजते हैं. अहिंसा, प्रेम, सेवा और सत्संग के जरिए समाज को रहने लायक बनाने वाला ये महान संत आज पंच तत्व में विलीन हो गया.

Hardev Singh, हरदेव सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2016 17:09:08 IST
नई दिल्ली. निरंकारी बाबा हरदेव सिंह एक ऐसे संत थे जिनके करोड़ों अनुयायी हैं. जिनके भक्त हिंदुस्तान से लेकर सात समंदर पार तक हैं. दुनिया भर के 27 देशों में उनके विचार गूंजते हैं. अहिंसा, प्रेम, सेवा और सत्संग के जरिए समाज को रहने लायक बनाने वाला ये महान संत आज पंच तत्व में विलीन हो गया. 
 
बुधवार को आज दिल्ली में उनकी अंतिम यात्रा निकली जिसमें लाखों लोगों का हुजूम उमड़ा. इस बीच आंसुओं के सैलाब के बीच उन्हें
अंतिम विदाई दी गई. सुबह करीब 10 बजे बुराड़ी बाईपास के ग्राउंड नंबर आठ से बाबा हरदेव जी की अंतिम यात्रा शुरू हुई.
 
उनका पार्थिव शरीर एक वाहन पर रखा था. महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, नौजवान लाखों की तादाद में उनके उनके चाहने वाले अपने बाबा के साथ आखिरी बार चल रहे थे. इंडिया न्यूज पर देखिए बाबा हरदेव सिंह की अंतिम विदाई.
 
वीडियो पर क्लिक करके देखें पूरी खबर
 

Tags