Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बनीं

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली जनजातीय महिला राज्यपाल बनीं

झारखंड में द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के नौवें राज्यपाल के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली. वह राज्य में इस पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं. मुर्मू को राजभवन में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली है, जिन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 18, 2015 11:01:44 IST

रांची. झारखंड में द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राज्य के नौवें राज्यपाल के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली. वह राज्य में इस पद पर आसीन होने वाली पहली जनजातीय महिला हैं. मुर्मू को राजभवन में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली है, जिन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है.

शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रघुबर दास और अन्य लोग उपस्थित थे. मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को हुआ था. वह सबसे पहले वर्ष 2000 में ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर निर्वाचित हुई थीं. वह ओडिशा से दो बार विधायक रह चुकी हैं. 

मुर्मू ने 1979 में भुवनेश्वर के आरबी वीमेन्स कॉलेज से स्नातक किया. उन्होंने राजनीति में आने से पहले कुछ वर्षो तक राज्य सचिवालय में बतौर क्लर्क भी काम किया. वह 1996-1998 में रायरंगपुर अधिसूचित क्षेत्र परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं. उन्हें मई 2013 में भाजपा की मयूरभंज जिला इकाई की अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

IANS

Tags