Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • JNU में धरना दिया तो भरना होगा 20 हजार रुपए, हिंसा करने पर रद्द होगा एडमिशन

JNU में धरना दिया तो भरना होगा 20 हजार रुपए, हिंसा करने पर रद्द होगा एडमिशन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में नया नियम लागू हो गया है। अगर यहां के छात्र परिसर के अंदर धरना देते हैं तो उनको 20 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं अगर वे हिंसा में सलिंप्त पाए जाते हैं तो उनका दाखिला भी रद्द कर दिया जाएगा। नए […]

JNU यूनिवर्सिटी में धरना दिया तो भरना होगा 20 हजार रुपए
inkhbar News
  • Last Updated: March 2, 2023 10:44:30 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में नया नियम लागू हो गया है। अगर यहां के छात्र परिसर के अंदर धरना देते हैं तो उनको 20 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं अगर वे हिंसा में सलिंप्त पाए जाते हैं तो उनका दाखिला भी रद्द कर दिया जाएगा।

नए नियम आने के बाद छात्रों के बीच हड़कंप

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में नए नियम आने से छात्रों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। नए नियम के मुताबिक परिसर के अंदर धरना प्रदर्शन करने पर छात्रों को 20 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं अगर वो किसी तरह के हिंसा में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनका एडमिशन रद्द किया जा सकता है और 30,000 रूपए का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

जारी किया गया 10 पन्नों का दस्तावेज

दरअसल विश्वविद्यालय में 10 पन्नों का ‘जेएनयू के छात्रों के लिए अनुशासन के नियम और उचित आचरण’ एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें विरोध प्रदर्शन और जालसाजी जैसे कई कार्यों के लिए सजा निर्धारित की गई है। इसके अलावा इसमें अनुशासन का उल्लंघन करने पर जांच प्रकिया का भी जिक्र किया गया है। दस्तावेजों की माने तो ये नियम तीन फरवरी को लागू हो गई।

कार्यकारी परिषद ने नियमों को दी मंजूरी

गौरतलब है कि जेएनयू में ये नए नियम प्रतिबंधित बीबीसी का विवादित सीरीज दिखाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद लागू किए गए हैं। इस नियम संबधी दस्तावेज में बताया गया है कि इसको कार्यकारी परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई है। दरअसल ये परिषद विश्वविद्यालय के फैसला लेने का सर्वोच्च निकाय है।