Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • केंद्र में नए कैबिनेट सचिव बने पी.के. सिन्हा

केंद्र में नए कैबिनेट सचिव बने पी.के. सिन्हा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा को शुक्रवार को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया. वह अजीत सेठ की जगह लेंगे. वह 13 जून से कार्यभार संभालेंगे. सिन्हा 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. कैबिनेट सचिव के रूप में पदोन्नति से पहले वह ऊर्जा सचिव के पद […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2015 06:36:27 IST

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा को शुक्रवार को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया. वह अजीत सेठ की जगह लेंगे. वह 13 जून से कार्यभार संभालेंगे. सिन्हा 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. कैबिनेट सचिव के रूप में पदोन्नति से पहले वह ऊर्जा सचिव के पद पर कार्यरत थे. वह जहाजरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समेत कई अन्य मंत्रालयों में काम कर चुके हैं. अजीत सेठ को पूर्ववर्ती संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील सरकार) सरकार ने 2011 में कैबिनेट सचिव नियुक्त किया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने दो बार उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था.

IANS

Tags