Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली का बढ़ा दायरा, NCR में शामिल होंगे जींद, करनाल

दिल्ली का बढ़ा दायरा, NCR में शामिल होंगे जींद, करनाल

नई दिल्ली. हरियाणा के दो जिलों जिंद और करनाल को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल किया गया है. यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी. खट्टर ने यह घोषणा एनसीआर योजना बोर्ड की बैठक के बाद की, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने की थी. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2015 02:47:33 IST

नई दिल्ली. हरियाणा के दो जिलों जिंद और करनाल को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल किया गया है. यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी. खट्टर ने यह घोषणा एनसीआर योजना बोर्ड की बैठक के बाद की, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने की थी. 

राजधानी के आसपास के इलाकों में संतुलित विकास, अच्छी परिवहन सुविधा, बेहतर जीवन शैली और तीव्र आर्थिक विकास के लिए एनसीआर तैयार किया गया था. इसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिले पहले से ही शामिल हैं, जिनमें गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गुड़गांव और फरीदाबाद प्रमुख हैं. 

Tags