Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘पेन्ही ना ऐ मोदी जी पियरिया, उठाईं ना पर्रिकर जी धनुहिया’

‘पेन्ही ना ऐ मोदी जी पियरिया, उठाईं ना पर्रिकर जी धनुहिया’

बिहार में महापर्व छठ पूजा की खूब धूम है, वहीं भोजपुरी गीत के जरिए छठी मैया से पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करने की भी गुहार लगाई जा रही है. छठ पूजा के गीतों में पाकिस्तान को सुधर जाने की चेतावनी दी जा रही है.

Chhath Puja, Chhath puja songs, Chhuth puja 2016, Nahay Khay, Chhath, Chhath Festival, Chhath Pooja, Chatt Puja Festival, pakistan, uri attack, Bihar, Narendra Modi, Surgical Stike
inkhbar News
  • Last Updated: November 6, 2016 07:34:30 IST
पटना. बिहार में महापर्व छठ पूजा की खूब धूम है, वहीं भोजपुरी गीत के जरिए छठी मैया से पाकिस्तान को नेस्तानाबूद करने की भी गुहार लगाई जा रही है. छठ पूजा के गीतों में पाकिस्तान को सुधर जाने की चेतावनी दी जा रही है.
 
बम बम बोल रहा है काशी से अपनी धाक जमा चुके नीरज सिंह गाना ‘पेन्ही ऐ मोदी जी पियरिया’ की काफी चर्चा हो रही है. वहीं उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के एलबम वीरन के ललकार का गाना ‘मन करेला मारी भाला…’ भी छठ पूजा में धमाल मचा रहा है.
 
 
वहीं शिवेश का गाना ‘ना आटा चाही ना डाटा चाही, हमनी के पाकिस्तान में सन्नाटा चाही’ भी खूब सुना जा रहा है. इनके अलावा खेसारी लाल यादव का ‘छठी मईया सेनुरा के भिखिया मांगी आंचरा बिछाए, सीमवा पर फौजी मोर बलमुआ लड़े वर्दी चढ़ाये’, पवन सिंह का ‘कश्मीर जिगर के टुकड़ा कहे हिन्दुस्तान, ई जान हऊए हो हमार शान हऊए हो’, ‘अबो से सुधर जो पकिस्तनइया रे, कइल शैतनिया छोड़ दे, छोड़ी न तोरा के हिंदुस्तनिया रे, कइल शैतनिया छोड़ देस’, देश के जवान माई बाटे परेशान हो, सीमावा पे चले रोज गोली हो कुछु बोली, पाकिस्तान के नामो निशान मिटा दी ए छठी मईया, छठ करब पटना से पाकिस्तान भी सुने जा रहे हैं.
 
उरी हमले के बाद इन गीतों की धूम
‘उरी के हमला से गरमाईल बबुआ के खूनवा, करिह पाकिस्तान के खात्मा देवी मईया’, ‘मन करेला मारी भाला, छेद दी तोर कलेजा, अब आधा नाहीं पूरा पाकिस्तान चाहेला’, ताहर किरपा जे देश के जवान पे होई, नाम नक्शा से गायब पाकिस्तान के होई. ‘मईया फूंक देब पाकिस्तान के’, डब्ल्यू डेंजर का ‘महिमा शेरावाली की’, आरजू अंचल का ‘फारब पाकिस्तान के’ और धन्नू राज का एलबम ‘हिन्दुस्तान में मिलादी बलूचिस्तान ए माई काफी सुने जा रहे हैं.’

Tags