Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो दिन में साफ होगी दिल्ली

एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो दिन में साफ होगी दिल्ली

नई दिल्ली. बीते दो महीने से वेतन न मिलने के चलते 12 दिनों से हड़ताल कर रहे ईस्ट दिल्‍ली नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है. सफाई कर्मचारियों ने वादा किया है कि ईस्ट दिल्ली में फैली तमाम गंदगी को वे दो दिन में साफ कर देंगे. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2015 13:14:13 IST

नई दिल्ली. बीते दो महीने से वेतन न मिलने के चलते 12 दिनों से हड़ताल कर रहे ईस्ट दिल्‍ली नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है. सफाई कर्मचारियों ने वादा किया है कि ईस्ट दिल्ली में फैली तमाम गंदगी को वे दो दिन में साफ कर देंगे. 

MCD के लिए 493 करोड़ का फंड जारी

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने बयान दिया है कि एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी के लिए सरकार पहले ही 493 करोड़ रुपये का फंड जारी कर चुकी है. यह फंड नार्थ और ईस्ट एमसीडी के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है.

राहुल ने की कर्मचारियों से मुलाकात 

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ईस्ट एमसीडी के दफ्तर के बाहर जाकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का साथ दिया. राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर आप हिम्मत दिखाएं तो पांच मिनट में काम होगा. मैं आपकी जिम्मेदारी उठाऊंगा. कांग्रेस राज में ऐसा कभी नहीं हुआ. मांगने से काम नहीं होने वाला है.’

Tags