Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बीजेपी देगी वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर को नई कमान

बीजेपी देगी वरिष्ठ पत्रकार एम जे अकबर को नई कमान

नई दिल्ली. भाजपा नेता एम जे अकबर झारखंड से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. 

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 21, 2015 13:05:29 IST

नई दिल्ली. भाजपा नेता एम जे अकबर झारखंड से राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सलाह पर एम जे अकबर का नाम प्रस्तावित किया गया है.

राज्यसभा के लिए नामांकन का अंतिम दिन सोमवार यानी कल है. इसके लिए 2 जुलाई को मतदान होना है. झारखंड में बीजेपी राज्यसभा के लिए अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो के नाम भी चर्चा में था. एम जे अकबर 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे. पेशे से पत्रकार एम जे अकबर देश के कई प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचारपत्रों के संपादक भी रहें है. अभी वह भाजपा के प्रवक्ता भी हैं. 

बीजेपी से पहले अकबर कांग्रेस पार्टी के भी सदस्य थे और उन्होंने किशनगंज से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. अपने लम्बे पत्रकारीय जीवन में वह टेलीग्राफ ,एशियन ऐज और इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. 

 

Tags