Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • लड़की ने कहा नहीं करनी तुझसे शादी, इसके बाद लड़का खो बैठा होश और फिर…

लड़की ने कहा नहीं करनी तुझसे शादी, इसके बाद लड़का खो बैठा होश और फिर…

एकतरफा प्यार के यूं तो कई किस्से आप लोगों ने सुने होंगे, लेकिन मुंबई से सटे भायंदर के पास से एकतरफा प्यार की एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है.

One sided love, Mumbai, mumbai bhayander, marriage proposal, Love, Crime news, mumbai news
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2016 08:09:48 IST
मुंबई : एकतरफा प्यार के यूं तो कई किस्से आप लोगों ने सुने होंगे, लेकिन मुंबई से सटे भायंदर के पास से एकतरफा प्यार की एक ऐसी घटना सामने आ रही है जो आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है.
 
भायंदर में एक लड़की ने जब लड़के के शादी के प्रपोजल को ठुकराया तो लड़के ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लड़की का ईलाज इस वक्त मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, तो वहीं पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
 
 
यह घटना भायंदर पूर्व के न्यू गोल्डन नेस्ट इलाके की है जहां एक लड़के ने लड़की पर तब जानलेवा हमला कर दिया जब लड़की ने लड़के का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया. दोनों की ही उम्र 20 वर्ष है. आरोपी लड़का मनीष राजकुमार गुप्ता न्यू गोल्डन नेस्ट इलाके की केडी प्लाजा बिल्डिंग का रहने वाला है, जबकि लड़की मुलुंड की रहने वाली है.
 
नवघर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (अपराध) सुरेश गेंगजे ने बताया कि लड़की की मौसी लड़के की बिल्डिंग में रहती है, लड़की का अपनी मौसी के यहां आना-जाना होता है. करीब दो साल पहले एक कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई, बाद में दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गई और मुलाकात दोस्ती में बदल गई.
 
 
लड़की की दोस्ती का अर्थ लड़का अलग ही समझ लिया और एक तरफा प्यार कर बैठा. उसने लड़की के सामने कई बार प्रेम प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने यह कहते हुए उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया की वह सिर्फ उसकी दोस्त है, बावजूद लड़के ने प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कराने के लिए लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया. घर वालों ने बहुत समझाया, लेकिन वह नही माना.
 
पुलिस का कहना है कि 23 दिसंबर को दोपहर में लड़की की मां लड़की के साथ लड़के को समझाने के लिए भायंदर आई. लड़की ने एक बार फिर दोहराया की वह सिर्फ उसकी दोस्त है, उससे शादी नहीं कर सकती. इतना सुनते ही लड़का गुस्से से लाल हो गया और चाकू से कई वार लड़की पर कर दिया. हमले में लड़की के सीने, सिर, हाथ, कलाई पर कई चोटें आईं हैं.     

Tags