Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Manipur Violence में 500 घर जलाए गए, हिंसा की शुरुआत से हो रही लोगों की गिरफ्तारी

Manipur Violence में 500 घर जलाए गए, हिंसा की शुरुआत से हो रही लोगों की गिरफ्तारी

इम्फाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। इस हिंसा में लगभग 500 घर आग हवाले हो गए हैं। हिंसा को फैलाने के मामले में मणिपुर में पहले दिन से गिरफ्तारी जारी है। यहां के सुरक्षा सलाहकार ने मणिपुर हिंसा पर बड़ी जानकारी दी है। 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया मणिपुर के सुरक्षा […]

Manipur Violence में 500 घर जलाए गए, हिंसा की शुरुआत से हो रही लोगों की गिरफ्तारी
inkhbar News
  • Last Updated: May 5, 2023 22:38:19 IST

इम्फाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। इस हिंसा में लगभग 500 घर आग हवाले हो गए हैं। हिंसा को फैलाने के मामले में मणिपुर में पहले दिन से गिरफ्तारी जारी है। यहां के सुरक्षा सलाहकार ने मणिपुर हिंसा पर बड़ी जानकारी दी है।

2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मणिपुर हिंसा में 500 घरों को जलाया गया है। इस मामले में शुरु से ही गिरफ्तारी जारी है। आज के हिंसा में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस से लुटे गए कई हथियार बरामद किए गए हैं। अब इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। हमने हिंसा के मद्देनजर दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है, जिसपर एक्शन लिया जाएगा।

मणिपुर हिंसा में 20 लोगों की मौत

हालांकि मणिपुर में शुक्रवार को स्थिति कुछ बेहतर हुई है। सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने एक समाचार चैनल को बताया है कि फोर्स को अलग-अलग 2 जगहों पर तैनात किया गया है जहां चिंता की स्थिति बनी हुई है। बाकी व्यवस्थाओं को भी संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक इस हिंसा में 18 से 20 लोगों की जान चली गई है। 100 से ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

राज्य में नहीं लगेगी धारा 155

इस समय मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा को लेकर केंद्र सरकार भी काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल रहे। इस बैठक में अब अहम फैसला लिया गया है जिसके अनुसार मणिपुर में धारा 355 का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।