Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से चीजों की कमी

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से चीजों की कमी

जम्मू. बाढ़ व भू-स्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा. इसके कारण घाटी में रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की आपूर्त्ति घट गई. यह राजमार्ग शनिवार की शाम खोला गया था, लेकिन मगरकोट और रामबन जिले में तीन अन्य जगहों पर हुए ताजा भूस्खलन की वजह से राजमार्ग दोबारा बंद […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2015 04:51:30 IST

जम्मू. बाढ़ व भू-स्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रविवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा. इसके कारण घाटी में रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की आपूर्त्ति घट गई. यह राजमार्ग शनिवार की शाम खोला गया था, लेकिन मगरकोट और रामबन जिले में तीन अन्य जगहों पर हुए ताजा भूस्खलन की वजह से राजमार्ग दोबारा बंद कर दिया गया है. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने की वजह से कश्मीर घाटी में सब्जियों, दालों, मीट, चिकन, अंडों और रसोई गैस व मिट्टी के तेल सहित अन्य जरूरी चीजों की कमी हो गई है.

Tags