Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • यूपी के चुनावी मैदान में BJP के 73 और SP के 57 कैंडिडेट्स उतरे, अन्य पर असमंजस बरकरार

यूपी के चुनावी मैदान में BJP के 73 और SP के 57 कैंडिडेट्स उतरे, अन्य पर असमंजस बरकरार

लखनऊ। 18वीं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही हैं। 80 लोक सभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन के घटक दल जैसे आरएलडी, अपना दल और सुभासपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे। […]

(भाजपा-सपा)
inkhbar News
  • Last Updated: April 16, 2024 15:18:11 IST

लखनऊ। 18वीं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही हैं। 80 लोक सभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन के घटक दल जैसे आरएलडी, अपना दल और सुभासपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले यूपी में 80 में से 62 सीटों पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के तहत 17 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर TMC चुनावी मैदान में होगी।

कैसरगंज और रायबरेली पर असमंजस बरकरार

यूपी में भाजपा ने 73 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी हैं। फिरोजाबाद और देवरिया लोक सभा सीट पर बीजेपी ने आज उम्मीदवारों का ऐलान किया है। भाजपा ने देवरिया से शशांक मनी त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को मैदान में उतारा हैं। वहीं अब तक दो सीटों पर असमंजस बरकरार हैं। जिसमे कैसरगंज और रायबरेली की सीट शामिल हैं।

सपा ने तृणमूल कांग्रेस की दी भदोही की सीट

इधर समाजवादी पार्टी ने 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। सपा को अभी 5 और सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान करना है। जिसमें कैसरगंज, बलिया, कन्नौज, फतेहपुर और रोबर्ट्सगंज की सीट शामिल हैं। गठबंधन के तहत एक सीट (भदोही) पर TMC चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-

UP Bypolls: यूपी उपचुनाव में कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी, इस नेता को दिया टिकट