Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • 3 साल की बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया राक्षस, बलात्कार करके शव को दफ़नाया

3 साल की बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया राक्षस, बलात्कार करके शव को दफ़नाया

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोगों का शर्म से सिर झुक गया है। 22 साल के एक युवक ने हवस में आकर 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया। जानिए […]

Rape
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2024 16:59:04 IST

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोगों का शर्म से सिर झुक गया है। 22 साल के एक युवक ने हवस में आकर 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया।

जानिए पूरा मामला

घटना तिरुपति के नगरी क्षेत्र की है। बच्ची का बलात्कार करने वाला उसका रिश्तेदार ही है। वदालमपेट मंडल के वाईएम पुरम में शुक्रवार को उसी कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाया। उसे लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। दरिंदा यही तक नहीं रुका बल्कि मासूम को मारकर वहीं पर दफना दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

इधर बच्ची जब घर के आसपास खेलती हुई नहीं नजर आई तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वो कही नहीं मिली तो माता-पिता ने गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसका शक आरोपी युवक पर गया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर सुशांत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बच्ची के शव को खेत से निकाल लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जिस घर में छिपे आतंकी उसे सेना ने उड़ाया, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली घाटी, चारों तरफ भगदड़

 

पूरे बांग्लादेश में लहराएगा भगवा! यूनुस ने की संतों को जेल में डालने की तैयारी, इधर हिंदुओं ने तांडव मचा दिया