Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Politics: दिल्ली में AAP को लगा बड़ा झटका, राज शौकीन समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

Delhi Politics: दिल्ली में AAP को लगा बड़ा झटका, राज शौकीन समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। आप की संस्थापक सदस्य और वर्तमान में ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य राज शौकीन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने उनको देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल […]

delhi politics
inkhbar News
  • Last Updated: December 13, 2023 14:19:34 IST

नई दिल्ली। दिल्ली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। आप की संस्थापक सदस्य और वर्तमान में ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य राज शौकीन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं। दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने उनको देश की सबसे पुरानी पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि राज शौकीन का कांग्रेस में स्वागत है। शौकीन राज के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आप को लगा झटका

इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में आम आदमी पार्टी की फाउंडर मेंबर और वर्तमान में ज्वाइंट स्टेट सेक्रेटरी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य राज शौकीन ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की मौजूदगी में कांग्रेस परिवार में शामिल होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त किस तरह का माहौल है, यह बात किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में राहुल गांधी जी मोहब्बत की बात कर रहे हैं और देशभर में मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। राहुल गांधी जी का देश के प्रति जो प्रेम, लगाव और समर्पण है उससे प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ी हूं।

ये नेता हुए शामिल

राज शौकीन के साथ आप के स्थानीय नेता विनीत उपाध्याय, अराधना, जयपाल प्रधान, अख्तर, संजय शर्मा, संजय कुमार मित्तल, विशाल, संतोष सक्सेना, उषा, अख्तर खान, गोल्डी शौकीन अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशांत मिश्रा,​ जितेंद्र कोचर, नीरज बसोया और अमित मलिक की मौजूदगी में कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा की। बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर 2023 को दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।