Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Aero India: अमृतकाल का भारत फाइटर प्लेन की तरह आगे बढ़ रहा है, एयरो इंडिया शो में बोले पीएम मोदी

Aero India: अमृतकाल का भारत फाइटर प्लेन की तरह आगे बढ़ रहा है, एयरो इंडिया शो में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन कर दिया है। इस शो में लड़ाकू विमान समेत कई हेलीकॉप्टर ने करतब दिखाए। इसे भारत का सबसे बड़ा एयर शो माना जा रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, बेंगलुरु का आसमान आज इस बात की गवाही दे रहा है […]

Aero India
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2023 10:32:28 IST

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन कर दिया है। इस शो में लड़ाकू विमान समेत कई हेलीकॉप्टर ने करतब दिखाए। इसे भारत का सबसे बड़ा एयर शो माना जा रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा, बेंगलुरु का आसमान आज इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई नए भारत की सच्चाई है। मेरी कामना है आत्मनिर्भर भारत ऐसे ही बढ़ता रहे।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है ये शो भारत के  बढ़ते सामर्थ्य को दिखाता है। 100 से ज्यादा देश इसमें शामिल हो रहे हैं। इसने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। एक समय था जब इस शो को केवल एक विंडो भर माना जाता था लेकिन बीते सालों में यह सोच बदली है। आज ये सिर्फ शो नहीं, बल्कि भारत की ताकत भी है। आज यह भारत के आत्मविश्वास पर भी ध्यान देता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का भारत एक फाइटर प्लेन की तरह आगे बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए। इस समय देश- विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME के अलावा स्वदेशी स्टार्ट अप और दुनिया की कई जानी मानी कंपनियां शामिल है।