Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा, सोफे पर सोते-सोते दूल्हे की मौत, कोई न समझ पाया… आखिर क्या हुआ?

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा, सोफे पर सोते-सोते दूल्हे की मौत, कोई न समझ पाया… आखिर क्या हुआ?

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया गांव में एक दुखद घटना घटी। बारात से लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई।

after marriage bride became widow groom died while sleeping sofa
inkhbar News
  • Last Updated: July 12, 2024 19:12:53 IST

नई दिल्ली: मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया गांव में एक दुखद घटना घटी। बारात से लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

दूल्हे सोनू यादव की अचानक मौत

हविलिया, चांदा निवासी 20 वर्षीय सोनू यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर, उमरैन जिला औरैया में गई थी। दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बारात वापस आ गई। गुरुवार को सोनू यादव रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर ऊपर की मंजिल पर सोफे पर सो गया। काफी देर तक सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची। उन्होंने सोनू को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा।

परिजनों में मचा कोहराम

बेटे के नहीं उठने पर उसकी मां चिल्लाने लगी। सोनू के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। परिवार के लोग उसे तुरंत किशनी के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें सैफई ले जाने की सलाह दी।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित

परिवार के लोग सोनू को सैफई ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उसकी मौत की वजह जानने के लिए इटावा में पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा।

दुल्हन का बुरा हाल

सोनू की अचानक मौत से उसकी नवविवाहिता पत्नी अलका का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के 24 घंटे के भीतर ही सुहाग उजड़ जाने से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद घटना ने सोनू यादव के परिवार और नवविवाहिता अलका के जीवन में अपार दुख और शोक का माहौल पैदा कर दिया है। सभी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं और यह सवाल सबको सता रहा है कि आखिर सोनू की मौत कैसे हुई।

 

ये भी पढ़ें: अनंत-राधिका की शादी से पहले रिलायंस के कर्मचारियों को मिला चांदी का खास गिफ्ट बॉक्स