Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • चंडीगढ़ से अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह बुटेरला ने थामा AAP का दामन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

चंडीगढ़ से अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह बुटेरला ने थामा AAP का दामन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Chandigarh: पंजाब में लोकसभा चुनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ से अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह बुटेरला ने हाल में ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 9, 2024 14:50:46 IST

Chandigarh: पंजाब में लोकसभा चुनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ से अकाली दल के प्रत्याशी हरदीप सिंह बुटेरला ने हाल में ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया है।

दरअसल, शिरोमणि अकाली दल ने हरदीप सिंह बुटेरला को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, बुटेरला ने पार्टी को टिकट लौटा दिया और साथ ही साथ पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट तो दे दिया, लेकिन पार्टी साथ नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केवल टिकट मिलने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। मैं बिना तैयारी के चुनावी दंगल को नहीं हारना चाहता। इसलिए उन्होंने पार्टी को टिकट लौटाना और इस्तीफा देना ही ठीक समझा।

अकाली दल से हैं सालों का रिश्ता

हरदीप सिंह बुटेरला 3 बार पार्षद भी रह चुके हैं। उनकी चंडीगढ़ के आस-पास के गांवों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। अपने भाई मल्कियत सिंह की मृत्यु के बाद हरदीप सिंह 2015, 2016 और 2021 में पार्षद चुने गए थे। इसके अलावा वे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। साथ ही 2018 में उन्हें चंडीगढ़ का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

यह भी पढ़े-

रायबरेली में ओवैसी पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी, कहा – बीजेपी के साथ मिलकर….