Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश-ममता-उद्धव सबने राहुल को दिखाया ठेंगा, बैठे-बैठे दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का दम निकाल दिया

अखिलेश-ममता-उद्धव सबने राहुल को दिखाया ठेंगा, बैठे-बैठे दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का दम निकाल दिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेताओं ने ऐलान किया कि वो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। अखिलेश यादव ने तो साफ़ शब्दों में कहा है कि दिल्ली में भाजपा को केजरीवाल ही हरा सकते हैं।

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2025 14:43:43 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियां अब आक्रामक मोड में आ गई है। दिल्ली चुनाव में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रखी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को उतारा गया है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत उम्मदीवार उतारे हैं। हालांकि इंडिया गठबंधन ने ही कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है।

कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेताओं ने ऐलान किया कि वो दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। अखिलेश यादव ने तो साफ़ शब्दों में कहा है कि दिल्ली में भाजपा को केजरीवाल ही हरा सकते हैं। कांग्रेस अभी इस स्थिति में नहीं है। इस कारण हम आप को समर्थन देंगे। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि वो चाहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बने। महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ उतरे उद्धव ठाकरे गुट ने भी AAP को समर्थन दिया है।

दोनों क्यों लड़ रहे?

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को साथ में मिलकर लड़ना चाहिउए था। ये दोनों पार्टी बीजेपी से लड़ने के बदले आपस में ही लड़ रहे हैं। इनकी असली लड़ाई तो भाजपा से है फिर खुद में क्यों लड़ रहे? दिल्ली चुनाव में कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और अजय माकन आप के खिलाफ आक्रामक दिख रहे हैं। वो शीशमहल को लेकर भी अरविंद केजरीवाल को घेर रहे लेकिन राहुल को खुद के ही INDIA एलायंस से झटका मिल रहा है।

 

तड़पते हुए क्यों मरे थे पैगंबर मोहम्मद, कौन थी वो लड़की जिसने दी थी दर्दनाक मृत्यु?

VIDEO: 6 सगी मुस्लिम बहनों ने 6 सगे भाइयों से किया निकाह, पाकिस्तान की शादी का वीडियो देखकर चकरा जाएगा माथा