Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • योगी को हराने के लिए कृष्ण बने अखिलेश, अर्जुन बनकर राहुल चलाएंगे तीर

योगी को हराने के लिए कृष्ण बने अखिलेश, अर्जुन बनकर राहुल चलाएंगे तीर

लखनऊ। यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। नेताओं के बयान में एक दूसरे के प्रति तल्खी बढ़ती जा रही। इसी क्रम में वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पोस्टर लगाया गया है। इसमें अखिलेश यादव को भगवान श्री कृष्ण बताया गया है तो वहीं राहुल […]

Akhilesh- Rahul
inkhbar News
  • Last Updated: November 8, 2024 13:38:03 IST

लखनऊ। यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। नेताओं के बयान में एक दूसरे के प्रति तल्खी बढ़ती जा रही। इसी क्रम में वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पोस्टर लगाया गया है। इसमें अखिलेश यादव को भगवान श्री कृष्ण बताया गया है तो वहीं राहुल गांधी अर्जुन बने हुए हैं।समाजवादी छात्र सभा के महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ ने वाराणसी में यह पोस्टर लगाया है।

नोटबंदी काला अध्याय

इधर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास में नोटबंदी के नाम पर एक पूरे-का-पूरा अध्याय सिर्फ़ काले रंग से ही छापा जाएगा। आज नोटबंदी की 8वीं सालगिरह के ठीक एक दिन पहले ही, कल रुपया डॉलर के मुक़ाबले सबसे कमज़ोर स्थिति में आ गया। जनता पूछ रही है क्या ये नोटबंदी की नाकामयाबी की वजह से हुआ या भाजपा की नकारात्मक नीतियों की वजह से।

नहीं चाहिए भाजपा

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि अब क्या भाजपाई फिर ये कहेंगे कि देश के इतिहास में रुपया डॉलर के मुक़ाबले सबसे निचले स्तर पर पहुँचकर ‘रिकार्डतोड़’ नहीं गिरा है बल्कि डॉलर ऊपर उठा है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था बना दिया है। रुपया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

 

ट्रंप के जीतने के सदमे से नहीं निकले राहुल! कांग्रेस नेता ने अब कमला हैरिस को पत्र लिखकर कह दी बड़ी बात

J&K विधानसभा बना अखाड़ा, हाथापाई के बीच मार्शल ने खुर्शीद शेख को खींच कर बाहर निकाला