Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Politics: कांग्रेस और सपा में फिर तकरार! इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

UP Politics: कांग्रेस और सपा में फिर तकरार! इंडिया गठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे का बयान आया था। लेकिन अब उनके बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी पलटवार किया है। ये राजनीतिक बयानबाजी बीएसपी प्रमुख मायावती […]

(Akhilesh Yadav)
inkhbar News
  • Last Updated: January 9, 2024 12:39:09 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे का बयान आया था। लेकिन अब उनके बयान पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी पलटवार किया है। ये राजनीतिक बयानबाजी बीएसपी प्रमुख मायावती के इंडिया गठबंधन के साथ आने को लेकर शुरू हुई थी।

कांग्रेस का बयान

दरअसल, पिछले दिनों लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अविनाश पांडे ने मायावती को लेकर बयान दिया था। उस समय उनसे पूछा गया कि क्या बीएसपी को इंडिया गठबंधन में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसपर अविनाश पांडे ने कहा था कि हां बीएसपी को इंडिया गठबंधन में लाने के लिए बातचीत की जा रही है। हमारी समन्वय समिति उनसे बात कर रही है। उन्होंने कहा कि, हालांकि उनकी क्या बात हुई है यह मुझे नहीं मालूम है।

भाजपा से मिले होने का आरोप

लेकिन जब सोमवार को अविनाश पांडे के बयान से संबंधित सवाल अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि वो इंडिया गठबंध की बैठक में नहीं थे, अगर इंडिया गठबंधन की बैठक में ऐसी कोई बात हुई होती तो हमें पता होती। इसलिए भाजपा की साजिश में आपलोग भी मत फंसिए। कभी कभी ऐसा होता है कि भाजपा खुद नहीं कहती है किसी और से कहलवाती है। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से बीएसपी को लगातार इंडिया गठबंधन में लाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के कई नेताओं ने उनको गठबंधन में शामिल होने की सलाह दी तो कई नेताओं ने कहा कि मायावती से बातचीत चल रही है। लेकिन दूसरी तरफ आरएलडी और सपा ने उनके गठबंधन में आने की संभावनाओं को खारिज किया है।