Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश के कलेजे को पड़ गई ठंडक! एनकाउंटर में मारे गए ठाकुर अनुज की बहन ने सपा मुखिया को लताड़ा

अखिलेश के कलेजे को पड़ गई ठंडक! एनकाउंटर में मारे गए ठाकुर अनुज की बहन ने सपा मुखिया को लताड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इसमें अनुज मारा गया। अनुज के मरने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वर्ग भड़का हुआ है। […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2024 07:47:43 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इसमें अनुज मारा गया। अनुज के मरने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वर्ग भड़का हुआ है। अनुज की बहन ने अपने भाई की मौत के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया।

अखिलेश के कलेजे को मिली ठंडक

अनुज प्रताप सिंह की बहन ने सपा मुखिया को निशाना बनाते हुए कहा कि उसका भाई राजनीति का शिकार बनाया गया है। अब तो ठाकुर मर गया तो अखिलेश यादव के कलेजे को ठंडक मिल गई है। अनुज की बहन ने एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही इसमें शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने को कहा है। उसका कहना है कि उसके भाई पर एक ही केस था तब भी उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

अखिलेश की इच्छा पूरी

बता दें कि इससे पहले एनकाउंटर में मारे गए सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के पिता ने सपा मुखिया पर नाराजगी जताई है। भावुक पिता ने कहा कि इस एनकाउंटर से अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई है। ठाकुरों के एनकाउंटर से उन्हें ख़ुशी मिल गई। अब तो ठाकुर का एनकाउंटर हो गया। जिनके पास 30-40 केस है, उनका एनकाउंटर नहीं होगा लेकिन जिसके ऊपर एक है, उसका हो जायेगा। सरकार की मर्जी है, जो मन कर रहा है, वो कर रही है।

 

इजरायल ने लेबनान में मचाई ऐसी तबाही, त्राहिमाम करने लगा मिडिल ईस्ट, 492 की मौत