Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अमरावती: गहरी खाई में गिरी बस, 4 लोगों की मौत, 40 गंभीर

अमरावती: गहरी खाई में गिरी बस, 4 लोगों की मौत, 40 गंभीर

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बता दें, यह दुर्घटना मेलघाट क्षेत्र के सीमाडोह के पास हुई, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई. वहीं 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

Amravati Bus Accident
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2024 16:59:10 IST

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बता दें, यह दुर्घटना मेलघाट क्षेत्र के सीमाडोह के पास हुई, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई. वहीं 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकरी के अनुसार, यह बस अमरावती से खंडवा की ओर जा रही थी. इस दौरान सीमाडोह के पास चालक का नियंत्रण खो गया और बस पुलिया से नीचे गिर गई।

50-55 यात्री बस में सवार

बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चीखलदरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत परतवाड़ा और अमरावती के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दें, दुर्घटनाग्रस्त बस लगभग 60-70 फीट गहरी खाई में गिरने से यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा अब तक की जांच से यह बात सामने आई है कि बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से कई घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: तिरुपति प्रसादम में बीफ मिलने के बाद संत समाज सतर्क, लखनऊ के मंदिरों में बैन हुआ बाज़ारू प्रसाद