Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अमृता फडणवीस ने फैशन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, रिश्वत देने का है आरोप

अमृता फडणवीस ने फैशन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, रिश्वत देने का है आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने धमकी और साजिश करने के आरोप लगाते हुए अनिष्का नाम की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, अनिष्का पेशे से फैशन डिजाइनर है। अमृता ने आरोप लगाया है कि अनिष्का ने उन्हें एक क्रिमिनल मामले में दखल देने की मांग करते हुए 1 […]

अमृता फडणवीस
inkhbar News
  • Last Updated: March 16, 2023 11:27:23 IST

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने धमकी और साजिश करने के आरोप लगाते हुए अनिष्का नाम की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, अनिष्का पेशे से फैशन डिजाइनर है। अमृता ने आरोप लगाया है कि अनिष्का ने उन्हें एक क्रिमिनल मामले में दखल देने की मांग करते हुए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की थी।

क्या है पूरा मामला ?

अमृता फडणवीस के बयान के अनुसार अनिष्का नाम की डिजाइनर ने उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी और अपने पिता पर चल रहे केस को खत्म कराने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की। डिप्टी सीएम की पत्नी ने आगे कहा कि आरोपी महिला उनसे पिछले 16 महीनें से संपर्क में थी। इसके अलावा उसने कुछ सटोरियों की भी जानकारी दी थी, जिनके माध्यम से उसने पैसा कमाने की पेशकश की थी।

इसके बाद 18-19 फरवरी को अमृता फडणवीस के मोबाइल पर कई वीडियो क्लिप, वॉइस नोट और कई सारे मैसेज आने लगे जिससे परेशान होकर अमृता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एफआईआर में अनिष्का द्वारा भेजे गए चैट्स का भी जिक्र किया गया है। जिनकी जांच अब मुंबई पुलिस कर रही है।

अनिष्का और उसके पिता पर मामला दर्ज

अमृता फडणवीस की शिकायत के बाद पुलिस ने अनिष्का और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(B) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 8 भ्रष्ट और अवैध तरीकों से प्रेरित करने से संबंधित है। जबकि धारा 12 उकसाने के लिए है।