Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है…’ CM बनने के बाद आतिशी का पहला बयान

‘केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है…’ CM बनने के बाद आतिशी का पहला बयान

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों

Delhi CM Atishi
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2024 19:37:57 IST

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कारण है कि भाजपा ने केजरीवाल को जेल में डाल दिया।

जनता के बीच जाकर लड़ेंगे चुनाव

आतिशी ने बताया कि केजरीवाल जब जेल से बाहर आए, तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री का काम संभालने के बजाय जनता के बीच जाकर उनकी अदालत में जाने का फैसला किया। आतिशी ने कहा कि आने वाले 4 महीनों में चुनाव होंगे और इस बार जनता को फिर से अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है।

केजरीवाल की सोच पर भरोसा

आतिशी ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के विकास के लिए जो काम किया है, वह जनता के सामने है। अब हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं और दिल्ली का विकास जारी रखें।


ये भी पढ़ें: आतिशी की कैबिनेट में इकलौते नए मंत्री, कौन हैं मुकेश अहलावत?

ये भी पढ़ें: आज से दिल्ली में आतिशी का राज, दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री