Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजूरकर के साथ थामा बीजेपी का दामन

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजूरकर के साथ थामा बीजेपी का दामन

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण और अमर राजूरकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई दफ्तर में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश […]

ashok chavan
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2024 14:04:44 IST

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण और अमर राजूरकर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई दफ्तर में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

क्यों दिया इस्तीफा?

इससे पहले उनके पद छोड़ने की वजह नाना पटोले के एकाधिकार से नाराजगी भी बताई गई है। साथ ही चव्हाण नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ने से भी नाराज थे कि उसके कारण भी सरकार गिर गई थी। एक अहम वजह ये भी है कि अशोक चव्हाण ने नेतृत्व से नाना पटोले को हटाकर उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात कही थी, लेकिन आलाकमान ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि अशोक चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की थी और इसके बाद ही ये बड़ा फैसला लिया।

जा सकते हैं राज्यसभा

अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजूरकर भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी और फिर विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा से जुड़ें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अशोक चव्हाण को भाजपा महाराष्ट्र से राज्यसभा भेज सकती है।