Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Assam-Mizoram Border Controversy: असम-मिजोरम सीमा विवाद बढ़ा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Assam-Mizoram Border Controversy: असम-मिजोरम सीमा विवाद बढ़ा, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Assam-Mizoram Border Controversy: असम-मिजोरम सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिजोरम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कोलासिब में दर्ज किया गया है. इससे पहले दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे के अफसरों को समन जारी किया है।

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2021 11:23:59 IST

गुवाहाटी. असम-मिजोरम सीमा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिजोरम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला कोलासिब में दर्ज किया गया है. इससे पहले दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे के अफसरों को समन जारी किया है।

मिजोरम पुलिस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हथियारों से लैस 200 पुलिसकर्मियों ने आईजीपी के नेतृत्व में उनके 20 पुलिस अफसरों पर हमला किया और उनके पुलिस कैंप को आरक्षित वन की जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए जबरदस्ती कब्जाने का प्रयास किया।

मिजोरम पुलिस ने असम के सीएम के खिलाफ 26 जुलाई को हुई झड़प को लेकर हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, मिजोरम पुलिस की संख्या काफी कम थी। ऐसे में कैंप को खाली कराने का प्रयास व्यर्थ था। घटना की सूचना पाकर कोलासिब एसपी मौके पर पहुंचे और असम पुलिस के साथ बातचीत करने की कोशिश की। लेकिन असम पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी।

Ben Stokes Breaks: इंग्लैंड क्रिकेट को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सभी फॉर्मेट से लिया ब्रेक

Photo Journalist Danish Death: भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दिकी को जिंदा पकड़कर ले गए थे तालिबानी, बाद में की थी बेरहमी से हत्या

Tags