Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आज से दिल्ली में आतिशी का राज, दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री

आज से दिल्ली में आतिशी का राज, दिल्ली को मिली तीसरी महिला मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। आतिशी ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। LG हाउस में उन्होंने अपने नए कैबिनेट के साथ शपथ ली। 43 साल की आतिशी ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। […]

आतिशी का राज
inkhbar News
  • Last Updated: September 21, 2024 16:34:37 IST

नई दिल्ली। आतिशी ने दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। LG हाउस में उन्होंने अपने नए कैबिनेट के साथ शपथ ली। 43 साल की आतिशी ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी से पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आतिशी कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद नए सीएम के तौर पर आतिशी के नाम का ऐलान किया गया था।

इन पांच ने ली मंत्रिपद की शपथ

आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। आतिशी के साथ-साथ LG विनय सक्सेना ने सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत , इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।