लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिल्हौर में 5वीं के छात्र के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोपी नजर अली और अजहर ने अपने ही समुदाय के बच्चे के साथ पहले दुष्कर्म किया और मारकर बॉडी कुएं में फेंक दी। पुलिस ने नजर अली को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अजहर अभी भी फरार है। इस घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गया, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई।

पोस्टपार्टम रिपोर्ट हिलाने वाला

हुसैनी और अजहर बच्चे को पहले से जानते थे। उन्होंने उसे बहाने से बुलाया और फिर गाँव से आधा किलोमीटर दूर ले गए। वहां ले जाकर किशोर को रस्सी से बाँध दिया और दोनों ने मिलकर उसका रेप किया। बच्चा चीख रहा था तो उसके मुँह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोर की हालत बिगड़ गई और कुछ देश में वह बेहोश हो गया। रेप के बाद दोनों लड़के ने उसके सिर पर लोहे से वार किया, फिर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। सरिया लेकर उसके पेट में 42 बार भोंका। बच्चे के शरीर पर 42 घाव मिले हैं। फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। मृतक किशोर गाँव के प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। अभी वह 5वीं क्लास में पढ़ता था। बच्चा मुस्लिम समुदाय से ही है।

जनाजे में उमड़ा पूरा गाँव

आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसकी पत्नी रोजा रख रही है। इस वजह से संबंध नहीं बनाने देती। इसलिए उसने छोटे बच्चे को किडनैप कर लिया था। शुक्रवार को गांव में बच्चे का जनाजा निकला। पूरे गाँव के लोग उसके साथ कब्रिस्तान गए। जहां बच्चे को सुपुर्द -ए-ख़ाक किया गया। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा गया था। पूरे गाँव की आँखे नम थी। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।