Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बिहार की बबली ने खूब की मेहनत, सिपाही से बनीं DSP

बिहार की बबली ने खूब की मेहनत, सिपाही से बनीं DSP

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बिहार की लेडी कांस्टेबल बबली की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है।आपको बता दें, बबली अब DSP बनने जा रही हैं। बबली ने कॉन्स्टेबल की नौकरी के साथ ही BPSC एग्जाम की तैयारी की और तीसरे अटेम्प्ट में वे सेलेक्ट हो गई। बबली की 7 महीने की एक बेटी है। […]

bihar babli
inkhbar News
  • Last Updated: August 26, 2022 21:52:02 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बिहार की लेडी कांस्टेबल बबली की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है।आपको बता दें, बबली अब DSP बनने जा रही हैं। बबली ने कॉन्स्टेबल की नौकरी के साथ ही BPSC एग्जाम की तैयारी की और तीसरे अटेम्प्ट में वे सेलेक्ट हो गई।

बबली की 7 महीने की एक बेटी है। बेटी की देखभाल के साथ-साथ नौकरी करना और पढ़ाई भी चालू रखना, ये सफर बबली के लिए आसान नहीं था। लेकिन बबली हालातों से कहां डरने वाली थी, तभी तो उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

बबली बनेंगी डीएसपी

बता दें कि बबली ने बीए तक की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2015 में कॉन्स्टेबल के रूप में पुलिस में नौकरी की। हाल में उनकी तैनाती बेगूसराय जिले में पुलिस लाइन में थी।अब BPSC क्लियर करने के बाद वो डीएसपी की ट्रेनिंग पर जाएंगी। बबली की सफलता पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने उन्हें सम्मानित किया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिला बल की होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकाल कर ना सिर्फ अपना सपना साकार किया है बल्कि उन्होंने सहकर्मियों के लिए प्रेरणा बनी है।

किया बहुत संघर्ष

बबली कहती हैं कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। इस कारण से मैंने साल 2015 में कॉन्स्टेबल की नौकरी जॉइन की। लेकिन नौकरी के साथ पढ़ाई करना बेहद मुश्किल था। मुझसे मेंस एग्जाम क्लियर नहीं हो पा रहा था। ऐसे में मैं इस बार मेंस की तैयारी के लिये पटना चली गई थीं। मेरे घरवालों ने भी पूरा सपोर्ट किया।अब एग्जाम क्लियर कर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।

बबली को यह सफलता तीसरी कोशिश का परिणाम है। गर्भवती रहने के दौरान ही बबली ने काफी तैयारी की और मेंस क्लियर कर दिखाया। आज उनकी 7 माह की एक लड़की है। अब वह ट्रेनिंग कर डीएसपी बनकर राज्य की सेवा करेंगी।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना