Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुंबई शहर वालों के लिए बुरी खबर, 1 महीने तक इन चीज़ों पर रहेगा बैन

मुंबई शहर वालों के लिए बुरी खबर, 1 महीने तक इन चीज़ों पर रहेगा बैन

मुंबई: मुंबई शहर के नागरिकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें मुंबई में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस ने ड्रोन, रिमोट नियंत्रित विमान, पैराग्लाइडर,और हॉट एयर बलून जैसी चीज़ों की उड़ान पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर से 29 नवंबर तक […]

Drones Banned In Mumbai
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2024 19:42:07 IST

मुंबई: मुंबई शहर के नागरिकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें मुंबई में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई पुलिस ने ड्रोन, रिमोट नियंत्रित विमान, पैराग्लाइडर,और हॉट एयर बलून जैसी चीज़ों की उड़ान पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

धारा 163 के तहत आदेश जारी

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस निषेधाज्ञा की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। इस दौरान पुलिस का मानना है कि इन चीज़ों का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों और असामाजिक व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है. इसके साथ ही यह लोगों के जीवन को खतरे में डाल सकता है. वहीं इसका उपयोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भी किए सकता हैं। इसलिए शहर की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।

Paragliding banned in mumbai

क्यों लिया गया ये निर्णय

पुलिस द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि के लिए पुलिस की हवाई निगरानी या डीसीपी (संचालन) की विशेष अनुमति अनिवार्य होगी। इसके अलावा आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें यह निर्णय मुंबई में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ड्रोन और बाकी उड़ान उपकरणों का उपयोग अपराधियों और आतंकवादियों द्वारा खतरनाक गतिविधियों के लिए किए जाने की आशंका है. इस कारण पुलिस ने समय रहते सख्त कदम उठाए हैं।

लोगों को दी गई सलाह

मुंबई पुलिस का यह कदम नागरिकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वहीं लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि शहर की सुरक्षा को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और ऐसे समय में लोगों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जाग जाओ सारे हिंदू! कन्हैया मित्तल मुसलमानों को लेकर ये क्या बोल गए