Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बाहुबली अनंत सिंह निकले जेल से बाहर, बड़हिया में पूजा कर जायेंगे लदमा

बाहुबली अनंत सिंह निकले जेल से बाहर, बड़हिया में पूजा कर जायेंगे लदमा

पटना: बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज सुबह 5 बजे बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची। आपको बता दें, अनंत सिंह जेल से निकल कर बड़हिया के महारानी स्थल गए, जहां पूजा पाठ करके वह अपने पैतृक गांव […]

Anant Singh
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2024 07:38:51 IST

पटना: बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज सुबह 5 बजे बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर उनसे मिलने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची। आपको बता दें, अनंत सिंह जेल से निकल कर बड़हिया के महारानी स्थल गए, जहां पूजा पाठ करके वह अपने पैतृक गांव लदमा के लिए रवाना होंगे।

अब जब अनंत सिंह जेल से रिहा हो गए हैं तो माना जा रहा है कि वे अपने क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। राजनीतिक बैठकों के लिए पटना में रुकने की उनकी कोई योजना नहीं थी। इसलिए जेल से बाहर आने के बाद वे सीधे अपने गांव चले गए।

क्यों जेल गए थे अनंत सिंह

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह आवास से एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद होने के मामले में जेल गए थे। आज सुबह पटना हाईकोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है। बता दें 2016 से  वह पटना के बेउर जेल में बंद हैं। पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा से एके-47 बरामद की थी। इस मामले में सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।  इस फैसले के खिलाफ अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट गए थे। इसके बाद अब सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया है।

सदस्यता रद्द होने के बाद पत्नी बनी विधायक

2022 में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अनंत सिंह की सदस्यता चली गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी ने आरजेडी की टिकट से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी फिलहाल मोकामा से विधायक हैं।