Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Madhya Pradesh: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की

Madhya Pradesh: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की

भोपाल। राज्य के जबलपुर जिले से कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यहां के कांग्रेस दफ्तर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ता जिले के कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान यहां के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस […]

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2023 15:19:39 IST

भोपाल। राज्य के जबलपुर जिले से कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। यहां के कांग्रेस दफ्तर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। दरअसल बजरंग दल के कार्यकर्ता जिले के कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान यहां के कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की गई।

कांग्रेस का कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन का वादा

बता दें कि चुनावी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने का वादा किया था। इसी को लेकर कई हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया था। मध्यप्रदेश में भी कार्यकर्ता इसी को लेकर कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और फिर कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी किए।

कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने से किया इनकार

विरोध कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका संगठन सामाजिक है। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने इसकी तुलना पीएफआई ( पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया ) से कर दी है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर से तोड़फोड़ करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि हंगामा करने वाले लोग उनके संगठन के लोग नहीं थे। बजरंग दल की तरफ से आगे कहा गया कि उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कांग्रेस उनसे माफी नहीं मांग ले।