Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश पुलिस में होंगी बमप्पर भर्ती ,परीक्षा के लिए 14 कंपनियों से किया संपर्क

उत्तरप्रदेश पुलिस में होंगी बमप्पर भर्ती ,परीक्षा के लिए 14 कंपनियों से किया संपर्क

लखनऊ : उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग पांच साल के बाद एक बार फिर सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है। जहां उत्तरप्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लगभग 60000 पदों पर होने वाली इस सबसे बड़ी भर्ती के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें, पदों की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा […]

उत्तरप्रदेश पुलिस में होंगी बमप्पर भर्ती ,परीक्षा के लिए 14 कंपनियों से किया संपर्क
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2023 22:34:24 IST

लखनऊ : उत्तरप्रदेश पुलिस विभाग पांच साल के बाद एक बार फिर सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रही है। जहां उत्तरप्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लगभग 60000 पदों पर होने वाली इस सबसे बड़ी भर्ती के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें, पदों की ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने 14 कंपनियों से संपर्क किया है। इस दौरान कंपनी के बैकग्राउड चेक करने के बाद परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

बता दें,साल 2018 के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा कराने की तैयारी में है। इनमें कॉस्टेबल के 52699 जेल बोर्ड 2833 और सब इंस्पेकटर के 2469 पद शामिल है। इस दौरान इन सभी पदों पर होने वाली परीक्षा में पुलिस भर्ती बोर्ड कई महत्वपूर्ण बदलाव भी कर सकता हैं।

लगभग 14 कंपनियों से किया गया संपर्क

लगभग 14 बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आगे आई हैं। वहीं कंपनियां पेपर लीक और सॉल्वर गैग के डर से जो कंपनिया परीक्षा करने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। फिलहाल भर्ती बोर्ड इन सभी कंपनियों के बैकग्राउंड और परीक्षा कराने के उनके संसाधनों की जांच करेगा। इसके बाद शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने वाली कंपनियों का चयन किया जाएगा

इन सभी राज्यों में होंगे फिजिकल टेस्ट

भर्ती बोर्ड ने इन सभी कंपनियों को सभी नियम व कानून से अवगत कर दिया गया है। लिखित परीक्षा होने के बाद इन 8 राज्यों में फिजिकल टेस्ट होंगे। मेरठ, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर,आगरा, बरेली, और प्रयागराज।वहीं परीक्षा कराने वाली एजेंसी 16 अक्टूबर तक तक EOI यानी Expression Of Interest भर्ती बोर्ड ने मांगे है।

ALSO READ

ITV ग्रुप के निदेशक राकेश शर्मा इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी के नये अध्यक्ष चुने गये, 50 सालों का है मीडिया करियर