Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुस्लिम महिला के साथ पति के बहनोई और भाई ने बनाए संबंध, कहानी ख़ौफ़नाक

मुस्लिम महिला के साथ पति के बहनोई और भाई ने बनाए संबंध, कहानी ख़ौफ़नाक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला को तीन तलाक, हलाला और रेप से गुजरना पड़ा। पीड़ित लड़की की कहानी खौफनाक है। उसने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आईजी को बताया कि गांव के ही एक लड़के से उसे प्यार हो गया था। लड़का उसे भगाकर […]

मुस्लिम महिला
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2024 08:49:18 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला को तीन तलाक, हलाला और रेप से गुजरना पड़ा। पीड़ित लड़की की कहानी खौफनाक है। उसने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आईजी को बताया कि गांव के ही एक लड़के से उसे प्यार हो गया था। लड़का उसे भगाकर अपने साथ ले गया। बाद में वह उसे गांव लेकर लौट गया तो पंचायत में दोनों का निकाह कर दिया गया। बाद में युवक ने उसे तलाक दे दिया तो उसका हलाला कराकर फिर से निकाह कराया। अब देवर ने उसके साथ बलत्कार किया है।

करना पड़ा हलाला

घटना बरेली जिले के थाना शाही इलाके के एक गांव की है। पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग थी तो गांव का एक लड़का बहला -फुसलाकर ले गया। आरोपी युवक बाद में उनकी बेटी को लेकर वापस आया तो बुजुर्गों ने दोनों का निकाह करा दिया। कुछ दिन तक तो सब सही चल रहा था लेकिन बाद में युवक ने लड़की को तीन तलाक दे दिया। जब इसका विरोध किया गया तो युवक फिर से निकाह करने को तैयार हो गया। इससे पहले युवती को युवक के बहनोई के साथ हलाला करना पड़ा। बहनोई ने दो दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर तलाक दे दिया तो उसके पति से उसका निकाह कराया गया।

देवर पर लगा बलात्कार का आरोप

लड़की का कहना है कि जब वो अपने ससुराल पहुंची तो उसके देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने इस बात की शिकायत की तो मार-पीटकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस में जाकर शाक्यात दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर पीड़िता अपनी मां के साथ आईजी ऑफिस पहुंची। आईजी राकेश कुमार ने घटना की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।

 

यूपी में देशविरोधी पोस्ट करने पर मिलेगी उम्रकैद, जो करेगा योगी का बखान उसे मिलेगा 8 लाख प्रति महीना

सिंहासन खाली करो! ममता की पुलिस के सामने चट्टान बनकर खड़ा रहा हिंदू साधु, नहीं गिरने दिया तिरंगा