Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची देवघर, बैद्यनाथ धाम में करेंगे दर्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची देवघर, बैद्यनाथ धाम में करेंगे दर्शन

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यानी आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे. मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने दो फरवरी को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते झारखंड में प्रवेश किया. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि […]

Bharat Jodo Nyay Yatra
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2024 13:13:42 IST

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यानी आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे. मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा ने दो फरवरी को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते झारखंड में प्रवेश किया. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई।

कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने क्या कहा?

राकेश सिन्हा ने बताया कि गांधी भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में अपराह्न करीब 2 बजे के बाद पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद जिले में वह एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और इस दौरान एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी. राकेश सिन्हा ने बतया कि धनबाद में टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है।

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में होगी और इस दौरान 8 दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किमी की दूरी तय की जाएगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए बीस मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।