Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bhopal News: काम का लालच देकर महिला के संग बाप बेटे ने किया दुष्कर्म

Bhopal News: काम का लालच देकर महिला के संग बाप बेटे ने किया दुष्कर्म

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश नई दिल्ली : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) मजबुत सिंह ने महिला संग मिलकर पीड़ित महिला को राजस्थान के झालवाड़ ग्राम पीथापुरा निवासी मोर सिंह और किशन सिंह को 80 हजार रूपये में बेच दिया। बाप बेटे दोनों ने पीड़ित महिला को अपने घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। […]

Madhya Pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2022 12:12:34 IST

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) मजबुत सिंह ने महिला संग मिलकर पीड़ित महिला को राजस्थान के झालवाड़ ग्राम पीथापुरा निवासी मोर सिंह और किशन सिंह को 80 हजार रूपये में बेच दिया। बाप बेटे दोनों ने पीड़ित महिला को अपने घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में 34 साल की पीड़ित महिला को 80 हजार रुपये में 65 साल के बुजुर्ग को बेच दिया. जिसके बाद आरोपी ने अपने बेटे के साथ उस महिला को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म (Misdeed) किया. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला को घर में बंधक बनाकर रखा

भोपाल (Bhopal) में रह रही महिला ने अपनी छोटी बहन के गुम होने की रिपोर्ट 25 नवंबर 2021 को टीलाजमालपुरा थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि महिला 1 अक्टूबर को समारोह में काम करने का बताकर गई थी लेकिन वहां से घर वापस नहीं आई.

पुलिस ने मामले में अपनी छानबीन शुरू की. पुलिस को मुखबिर से पता चला कि महिला को कोई व्यक्ति राजस्थान के ग्राम पीथापुरा जिला झालवाड़ में अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है।

काम का लालच देकर महिला को बेचा

सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने वहां के संबंधित क्षेत्रों मे पुलिस की टीम को भेजा, जहाँ से पीड़ित महिला को मोर सिंह के घर से निकाला गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे विदिशाका मजबुत सिंह यादव ने काम का लालच देकर अपने साथ ले गया। उसने गुना जिले के बिसनखेड़ा में अम्मा नाम की महिला के घर ले जाकर वही उसे छोड़ कर वहां से चला गया.

आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया

बता दे कि पीड़ित महिला को मजबूत सिंह और महिला ने मिलकर मोर सिंह और किशन सिंह को 80 हजार रूपये में बेच दिया। दोनों बाप बेटे ने मिलकर पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला समेत 4 लोगों गिरफ्तार किया और कोर्ट के सामने अपराधियों को पेश किया।

यह भी पढ़ें :

Horoscope 2022 : रविवार के दिन इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, सभी रुके काम पूरे होंगे

BJP Leader Murdered for Protesting Occupation of Government Land : जमीनी विवाद में बीजेपी नेता की हत्या, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज