Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • खचाखच चलाए चाकू, फिर लाश को लगाया ठिकाने, कॉल पर बात करता देख ठनका बॉयफ्रेंड का माथा, हरियाणवी मॉडल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

खचाखच चलाए चाकू, फिर लाश को लगाया ठिकाने, कॉल पर बात करता देख ठनका बॉयफ्रेंड का माथा, हरियाणवी मॉडल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Haryanvi Model Murder: हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको दहशत में डाल दिया। दरअसल, हरियाणा के सोनीपत से सोमवार को सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, खरखौदा में हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नाम की युवती की बर्बरता से हत्या कर दी।

sheetal murder case
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2025 11:46:23 IST

Haryanvi Model Murder: हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको दहशत में डाल दिया। दरअसल, हरियाणा के सोनीपत से सोमवार को सनसनी फैला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, खरखौदा में हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नाम की युवती की बर्बरता से हत्या कर दी। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर में बुरी हालत में मिला। वहीँ इस मामले को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल सिम्मी चौधरी की हत्या उसी के बॉयफ्रेंड सुनील ने की थी।

अपने पिता के लिए सोनम ने ली राजा की जान, जेठ का चौंकाने वाला दावा, सुन दंग रह गए लोग

सामने आया आरोपी का बयान

वहीँ सुनील ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि, शीतल की पहली शादी तीन साल पहले टूट गई थी। उसके बाद शीतल से मेरा अफेयर शुरू हो गया। शीतल को नहीं पता था कि मैं पहले से शादीशुदा हूं। जब उसे इस बारे में पता चला तो वह मुझसे दूर रहने लगी। मैंने कई बार उससे मिलने की कोशिश की। लेकिन उसने न तो मेरा फोन उठाया और न ही मुझसे मिली। इस बीच शीतल की सगाई विशाल नाम के दूसरे लड़के से हो गई। शीतल ने अपने शरीर पर उसका नाम भी गुदवा लिया। मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सका और शीतल की हत्या कर दी।

इस तरह हत्याकांड को दिया अंजाम

14 जून की दहशतभरी रात थी। ऐसे में सुनील को पता चला कि शीतल अहर गांव में शूटिंग के लिए गई है। शूटिंग खत्म होने पर सुनील वहां पहुंचा। उसने इस दौरान शीतल को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन शीतल नहीं मानी, ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास खुद घर पहुंचने का साधन और टीम थी। इसलिए उसने मना कर दिया। शीतल ने देर रात वीडियो कॉल के जरिए अपनी बहन नेहा को भी इस बारे में बताया। उसने बताया कि सुनील उस पर साथ चलने का दबाव बना रहा था। वो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी कर रहा था। वो सीधे घर आ रही थी। इसके बाद शीतल का अपनी बहन नेहा से संपर्क टूट गया।

कॉल आते ही बौखलाया प्रेमी

जिसके बाद सुनील के जोर देने पर शीतल मान गई। वो फिर उसके साथ चली गई। दोनों कुछ देर अहर गांव में भाजपा नेता की गोशाला में रुके। इसके बाद वहां से शहर के लिए निकल गए। इस दौरान दोनों काफी देर तक पानीपत शहर में कार में घूमते रहे। उन्होंने कुछ खाया-पीया और फिर बात न करने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी बीच दुबारा शीतल का फोन आया और सुनील बौखला गया। उसने शीतल की बेरहमी से पिटाई कर दी।

खचाखच चलाए चाकू

इसके बाद गुस्से में उसने कार के डैशबोर्ड से चाकू निकाला और शीतल पर खचाखच वार किए। इस दौरान शीतल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद सुनील डर गया। फिर उसने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। उसने शव को कार में रखा। और कार को नहर के पास ले गया और वहां उसे फेंक दिया। फिर वो खुद तैरकर किनारे पर आ गया। उसके बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि वो नियंत्रण खो बैठा है और नहर में गिर गया है। बाद में पूरा मामला उजागर हो गया। सुनील की चालाकी सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Air India की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई फ्लाइट में गड़बड़ी, विमान से निकाले गए यात्री